PM Kisan 22th Installment

PM Kisan Yojana: क्या फरवरी में भी नहीं आएगी किस्त, आखिर कितना करना होगा और इंतजार?

पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22th Installment Date) को लेकर किसान भाई-बहन लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन पीएम किसान (PM Kisan) की 22वीं किस्त जारी होने को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कई कयास लगाए जा रहे हैं। ये उम्मीद की जा रही है कि किसानों का लंबा इंतजार फरवरी में खत्म हो सकता है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर किसान भाई-बहन को और कितना इंतजार करना होगा?

PM Kisan 22th Installment: कितना करना होगा और इंतजार ?
पीएम किसान की अब तक 21 किस्त जारी हो चुकी है। 21 वीं किस्त 19 नवंबर को जारी हुई। उस हिसाब से 22वीं किस्त फरवरी में जारी होनी चाहिए। पिछले साल भी 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की गई थी। इस हिसाब से ये उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त 24 फरवरी के आसपास जारी हो सकती है।
हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करना जरूरी है। अगर ई-केवाईसी पूरा नहीं होता, तो किसानों के खाते में किस्त के पैसे नहीं आएंगे। आप पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं।

बैंक खाता आधार से लिंक होना भी काफी जरूरी है, इसके बिना भी आपके पैसे अटक सकते हैं। आप ये कार्य अपने बैंक जाकर पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट जैसे बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल इत्यादि और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी इत्यादि की जरूरत होगी।

अगर आपने योजना में अप्लाई करते वक्त या केवाईसी के समय गलत डॉक्यूमेंट सबमिट करें तो भी किस्त अटक सकती है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1