peshawar

पाकिस्तान के पेशावर में मदरसे के पास धमाका,सात की मौत और 70 घायल

पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को एक विस्फोट की जानकारी मिली है। पेशावर के दिर कॉलोनी में बम Blast हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है और 70 जख्मी हैं।

सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस मंसूर अमान ने विस्फोट की पुष्टि की और बताया कि इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। लेडी रीडिंग हॉस्पीटल के प्रवक्ता Mohammad Asim ने बताया कि अस्पताल में 7 मृत शवों को लाया गया और बच्चों समेत 70 जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है। घायलों के इलाज के लिए स्वयं अस्पताल के डायरेक्टर इमरजेंसी वार्ड में मौजूद थे।

सीनियर पुलिस ऑफिसर वकार अजीम ने बताया, ‘सेमिनरी में कुरान क्लास के दौरान यह Blast हुआ। वहां कोई एक बैग लेकर गया था।’ एक अन्य सीनियर पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अली गंडापुर ने विवरण की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में से वहां पढ़ाने वाले 2 शिक्षक हैं। इस बीच SSP अमन ने जानकारी दी कि विस्फोट में IED का इस्तेमाल किया गया था। इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और सबूत जमा करने में जुटी है।


पिछले हफ्ते बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत अली शाहवानी ने कहा कि आतंक रोधी ऑथोरिटी ने सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया था जो क्वेटा और पेशावर में विपक्षी पार्टियों की होने वाली पब्लिक रैलियों को लेकर थी। इसमें संभावित Blast के बारे में आगाह किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1