BIHAR NEWS

भीषण ठंड के बीच फिर बदली पटना में स्कूलों की टाइमिंग, डीएम ने जारी किया ऑर्डर

बिहार में जारी ठिठुरन वाली ठंड के बीच पटना में एक बार फिर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को पटना के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है. शनिवार (20 दिसंबर, 2025) से गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) तक के लिए ये आदेश प्रभावी रहेगा. आदेश के मुताबिक अब सुबह के 10 बजे से लेकर 3.30 बजे तक कक्षा का संचालन करना है.

पटना जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से आदेश पत्र जारी करते हुए लिखा गया है, “जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी, पटना द्वारा प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सभी कक्षा की शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 20.12.2025 से 25.12.2025 तक 10:00 बजे पूर्वाह्न से 03:30 बजे अपराह्न के बीच ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है.”

जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी, पटना द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सभी कक्षा की शैक्षणिक गतिविधियों… pic.twitter.com/YIyIUNMyF5

पहले 9 बजे से 4.30 तक कक्षा चलाने का था आदेश
बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को ही पटना डीएम ने ठंड को देखते हुए यह आदेश जारी किया था कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक कक्षाएं सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 4.30 बजे तक चलेंगी. इस बीच बिहार में शुक्रवार को इतनी ठंड बढ़ गई कि आदेश में फिर से बदलाव किया गया है. अगर इसी तरह ठंड में बढ़ोतरी होती रही तो जल्द स्कूलों को बंद करने का भी आदेश जारी हो सकता है.

बिहार के मौसम की बात की जाए तो कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है. शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को तो पटना सहित बिहार के लगभग जिलों में लोगों को धूप का दर्शन नहीं हुआ. अलग सुबह भारी कुहासा छाया रहा. मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले तीन दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे ठिठुरन और बढ़ेगी.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1