अयोध्या मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से राम मंदिर बनने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। साथ ही रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कई इंतज़ाम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब राम रसोई की शुरुआत की गई है। इसकी स्थापना श्रीराम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के बीच स्थित अमावा मंदिर में की गई है। आपको बता दें ये पहल पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर की तरफ से की गई है। इस रसोई में श्रद्धालुओं को रोजाना फ्री में खाना मिलेगा। ये रसोई अक्षय पात्र जैसी होगी यानी तय समय में जितने भी लोग भोजन प्रसाद के लिए यहां आएंगे, सबके लिए खाने का इंतज़ाम किया जाएगा। रोजना सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक राम रसोई चलेगी। आपको बता दें मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट तैयार किया है। साथ ही श्रद्धालुओं को भोजन देने के लिए एक समिति है जो इसका इंतज़ाम करेगी।आपको बता दें रसोई की शुरुआत भगवान राम और सीता माता को भोग लगाकर की गई। भोग में पंचमेवा, फल, खीर और दही चढ़ाई गई। इसके साथ ही यहां विशेष आरती भी की गई।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
