मूर्ति विसर्जन को लेकर पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बबुआ टोली और पठान टोली के बीच सोमवार की देर रात हिसक झड़प हो गई। दोनों गुटों में पहले जमकर पथराव हुआ और फिर एक दर्जन राउंड फायरिग हुई। असमाजिक तत्वों ने मौके पर पहुंचे सिटी एएसपी की गाड़ी और आलमगंज थाने की पेट्रोलिंग जीप को भी नुकसान पहुचाया। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। आधी रात के बाद एडीजी अमित कुमार, आइजी मुख्यालय नैयर हसनैन खान, सेंट्रल आइजी संजय कुमार सिंह, एसएसपी गरिमा मलिक समेत तीन सिटी एसपी और कई थानों की पुलिस मौजूद थी। साथ ही पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवान और सैप जवान भी मौके पर पहुची। दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। सेंट्रल रेंज आइजी संजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही अफसर समेत अतिरिक्त जवान को मौके पर भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। आपको बता दें भद्रघाट की तरफ मां लक्ष्मी और काली की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए जा रही थीं। अशोक राजपथ पर बबुआगंज और पठान टोली के बीच गाने को लेकर दो गुट आपस में उलझ गए। पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद तनाव बढ़ गया। अशोक राजपथ पर करीब एक किलोमीटर तक लोगों की भीड़ जुट गई। असमाजिक तत्वों ने हवाईफायरिग कर स्थिति और बिगाड़ दिया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। आपको बता दें दोनों गुटों में देर रात तक पथराव होते रहा। स्थिति बिगड़ते देख सिटी एसपी और एक दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिती को काबू में किया।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
