आयुष्मान–सारा की नई जोड़ी मचाएगी धमाल, जानिए कब आ रही ‘पति पत्नी और वो 2

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहली बार अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वामिक गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगी। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है कि मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट के साथ पहला लुक पास्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की पहली साथ वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए कहने की झलक भी दी है—“शिकारी खुद शिकार बन गया, अब प्रजापति पांडे जाल में फंस चुके है।” पहले इस फिल्म को 4 मार्च 2026, होली के मौके पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई।

पति पत्नी और वो दो का पहला पोस्टर
फिल्म के पोस्टर में आयुष्मान खुराना उदास अंदाज में जाल में फंसे नजर आ रहे हैं, जिसे ऊपर से तीन महिलाएं थामे हुए हैं। यह सीन इशारा करता है उनका किरदार किसी जटिल परिस्थित में उलझ चुका है। साथ ही, वह एक चीते के पास बैठे दिखते हैं, जो पोस्टर को और दिलचस्प बनाता है। यह लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और कहानी की हल्की झलक भी देता है।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्में
‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक बार फिर जासूसी कॉमेडी-थ्रिलर ‘उड़ता तीर’ में साथ नजर आएंगे। आयुष्मान के पास ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी लाइनअप में है। वहीं राकुलप्रीत सिंह तमिल फीमेल ‘इंडियन 3’ में दिखेंगी जो फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है, जबकि वामिक गब्बी के पास भी कई भाषाओं की फिल्मों के प्रोजेक्ट्स मौजूद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1