Pakistan Vs Namibia In ICC T20 World Cup 2026

Pakistan Vs Namibia In ICC T20 World Cup 2026: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाक को होगा फायदा

Pakistan Vs Namibia In ICC T20 World Cup 2026: कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार यानी 18 फरवरी को होने वाला मुकाबला पाकिस्तान की किस्मत का फैसला करेगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच को नामीबिया के खिलाफ जीतना जरूरी है, क्योंकि हार की स्थिति में पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के दौर से ही बाहर होना पड़ेगा. सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम रविवार यानी 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना तीसरा ग्रुप ए मैच 61 रन से हारने के बाद मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है. इस हार से पाकिस्तान का नेट रन रेट (NRR) भी गिर गया, जिस वजह से पाक टीम अपने ग्रुप में अमेरिका से नीचे आ गया है.

कोलंबो के मौसम का पूर्वानुमान

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच होने वाले मैच के दौरान मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है. मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, क्षेत्र में नमी लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और हवा 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी.

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में जो पॉइंट्स टेबल का हाल है, उस लिहाज से बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान का 5 अंक हो जाएगा, जबकि दूसरे नंबर पर काबिज अमेरिका के चार अंक हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं हुआ तो इसका फायदा पाकिस्तान को ही मिलेगा. दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे. जैसे जिम्बाब्बे और आयरलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया वैसे ही यूएई की टीम भी बाहर हो जाएंगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान : साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफाय.

नामीबिया : लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), मलान क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हिंगो, डिलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1