PM Modi

बंगाल चुनाव की बंपर जीत पर पाक ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए बांग्लादेश ने क्या कहा?

International Media on Elections: भारत में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दुनिया भर के प्रमुख अखबारों और मीडिया संस्थानों ने इन नतीजों को प्रमुखता से कवर किया, जिसमें खास तौर पर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत और तमिलनाडु में अभिनेता जोसेफ विजय की पार्टी की सफलता पर फोकस रहा.

लंदन से लेकर न्यूयॉर्क और इस्लामाबाद से ढाका तक अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने चुनाव नतीजों को प्रमुखता से जगह दी. अधिकांश रिपोर्ट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में जीत को मुख्य रूप से दिखाया गया, जिसने ममता बनर्जी के 15 साल पुराने मजबूत गढ़ को खत्म कर दिया.

तमिलनाडु में विजय की एंट्री बनी चर्चा का विषय
विदेशी मीडिया ने तमिल सुपरस्टार जोसेफ विजय को भी प्रमुखता दी, जिन्होंने दो साल पहले ही तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी बनाई थी और अब सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से बाहर कर दिया.

BBC की रिपोर्ट
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बंगाल में बीजेपी की जीत को प्रमुखता दी. “Modi’s BJP conquers Bengal, one of India’s toughest political frontiers” शीर्षक वाले लेख में कहा गया कि यह जीत मोदी के 12 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. रिपोर्ट में कहा गया कि यह सिर्फ तीन बार की सरकार की हार नहीं, बल्कि पूर्वी भारत में बीजेपी के विस्तार की बड़ी सफलता है.

New York Times की रिपोर्ट

अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बीजेपी की जीत को ‘ऐतिहासिक’ बताया. “Modi’s Hindu Nationalists Conquer a Bastion of India’s Opposition” शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया कि बीजेपी ने पहली बार इतने बड़े राज्य में सत्ता हासिल कर नया इतिहास रचा है. रिपोर्ट में तमिलनाडु में विजय की सफलता का भी जिक्र करते हुए इसे चुनाव का सबसे बड़ा सरप्राइज बताया गया.

पाकिस्तान में कवरेज

पाकिस्तान के अखबार डॉन ने भी एएफपी की रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि मोदी की पार्टी ने पश्चिम बंगाल जैसे विपक्षी गढ़ में जीत हासिल की है. रिपोर्ट में कहा गया कि यह जीत 2029 के आम चुनाव से पहले मोदी की स्थिति को मजबूत करेगी.

बांग्लादेश में भी चर्चा
बांग्लादेश के ढाका ट्रिब्यून ने भी यही रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें तमिलनाडु में डीएमके की हार और विजय की पार्टी की जीत को बड़ा झटका बताया गया. रिपोर्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट हार गए और उनकी पार्टी दूसरे स्थान पर रही.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1