पद्मश्री विजेता और प्रसिद्ध सेक्सोफोनिस्ट कादरी गोपालनाथ का निधन

विश्व प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट और पद्मश्री सम्मानित कादरी गोपालनाथ की आज सुबह कर्नाटक में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कादरी गोपालनाथ कर्नाटक संगीत प्रणाली में एक विश्व प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट थे. कर्नाटक के मंगलुरु के एक निजी में कादरी ने अंतिम सांसे ली। 69 साल के कादरी गोपालनाथ कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे। उनेके परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनके एक बेटे मणिकांत संगीतकार हैं और दुसरे बेटे कुवैत में रहते हैं। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार उनके पूरे परिवार की मैजूदगी में किया जाएगा। इसलिए उनके दुसरे बेटे का कुवैत से आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार संस्कार किया जाएगा।

कादरी गोपालनाथ के जीवन पर प्रकाश डालें तो कादरी गोपालनाथ को सबसे पहले सैक्सोफोन पर कर्नाटक संगीत वादन को लोकप्रिय बनाने का श्रेय प्राप्त है। इसके साथ ही पद्मश्री पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कर्नाटक कलाश्री समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने वाले संगीतकारों में से एक थे। कादरी गोपालनाथ को 2004 में पद्मश्री पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने द्वारा सम्मानित किया गया था और उसी साल बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की थी।

1950 में कादरी  गोपालनाथ का जन्म दक्षिण कन्नड़ के बंटवाल तालुक के सजीपा मूदा गांव के मित्तकेरे में हुआ था। कादरी गोपालनाथ कर्नाटक संगीत प्रणाली में एक विश्व प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट थे। 8 साल की उम्र में ही उनको संगीत से लगाव हुआ जिसके बाद उन्होंने कर्नाटक में गोपालकृष्ण अय्यर से सैक्सोफोन बजाना सीखा था। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1