वजन घटाए प्रतिदिन संतरे खांए

फल हमेशा एक वजन घटाने आहार योजना का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं। वे स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं। फल फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। सभी फल पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं लेकिन कुछ फल खासतौर पर वजन घटाने में उपयोगी होते हैं। इन्हीं में से एक है संतरा। संतरा विटामिन से भरपूर होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

  • संतरे में कैलोरी कम होती है। ये विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे में 50 कैलोरी, 0.9 ग्राम प्रोटीन, 16.2 ग्राम कार्ब्स, 3.4 ग्राम फाइबर, 238 मिलीग्राम पोटेशियम, 61 मिलीग्राम कैल्शियम और फास्फोरस 17 मिलीग्राम होता है।
  • वजन कम करने और अपने शरीर को टोन करने वाले लोगों को संतरे को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • संतरे में फाइबर बहुत होता है, जो आपको पाचन में मदद कर सकता है और लंबे समय तक भरपेट रखता है।
  • संतरे में पाया जाने वाला विटामिन पानी में घुलनशील होता है जो मोटापे की रोकथाम और प्रबंधन में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं और ग्लाइसेमिक नियंत्रण को बढ़ावा दे सकते हैं।
  • संतरे में विटामिन सी सबसे प्रचुर मात्रा में होता हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। ये फल शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत करने में मदद करता है।
  • संतरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक है। इस फल का लगभग 87 प्रतिशत पानी है। इसलिए, यह आपको सर्दियों के मौसम में हाइड्रेटेड रखेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1