Opinion Polls : ममता की होगी हैट्रिक? पुडुचेरी में कांग्रेस को झटका? असम में लौटेगी BJP? जानें सभी राज्यों का हाल

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरग्रमी बढ़ गई है। कई राज्यों में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, असम में BJP फिर से सत्ता में लौटती हुई दिख रही है। भगवा पार्टी को 126 विधानसभा में से 67 पर जीत हासिल होती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस इसबार भी सरकार बनाने से चूक सकती है। ओपिनियल पोल में कांग्रेस गठबंधन के खाते में 57 और अन्य के खाते में दो सीटें जा रही है। CM पद की बात करें तो सर्बानंद सोनोवाले के कामकाज को 45% से अधिक लोगों ने सराहा है। वे उन्हें फिर से असम का CM बनते देखना चाहते हैं।

सर्वे में ममता बनर्जी एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की सत्ता में वापसी कर रही हैं। दोनों ओपिनियन पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में ममता की पार्टी को 294 में से 154 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, राज्य में दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद BJP को लोकसभा चुनाव के मुकाबले वोट प्रतिशत में झटका लगता दिख रहा है। दोनों ओपिनियन पोल में लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन को नुकसान होता दिख रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को यहां पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 50 सीटों का घाटा होने का अनुमान है।

केरल की बात करें तो यहां आगामी विधानसभा चुनावों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को कुल 140 सीटों में से 82 सीटों पर जीत हासिल होने की संभावना है। पोल सर्वे के अनुसार, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 56 सीटों पर कब्जा कर सकती है, जबकि BJP सिर्फ एक सीट जीत सकती है।

LDF के वोट शेयर में 2016 में 43.5% से घटकर 2021 में 42.9% होने की संभावना है। 0.6% के नुकसान की संभावना है। UDF का वोट शेयर 2016 में 38.8% से घटकर 2021 में 37.6% होने की संभावना है। केरल के CM पिनाराई विजयन की लोकप्रियता राज्य में चरम पर है। 42.34% लोग CM के प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हैं। सबसे पसंदीदा CM की दौड़ में भी विजयन सबसे ऊपर हैं।

केरल में में सर्वेक्षण में शामिल 55.84% लोगों ने राहुल गांधी को PM के रूप में पसंद किया है, जबकि 31.95% ने नरेंद्र मोदी को प्राथमिकता दी है। सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस केरल के प्रवक्ता मैथ्यू कुझलदान ने कहा, “हमें विश्वास है कि कांग्रेस एक प्रभावशाली बहुमत से जीतेगी। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, LDF के लिए समर्थन कम हो रहा है और UDF को फायदा हो रहा है। वोटिंग तक UDF आगे बढ़ेगा। इसलिए, हमें अब तक के सर्वेक्षणों पर विश्वास नहीं है।”

सीपीआई (एम) के विधायक एएन शमसेर ने कहा कि एलडीएफ 100 के अंक को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि पिनारयी विजयन का नेतृत्व और साथ ही एलजेडी जैसे नए सहयोगियों के साथ, हमारा मोर्चा इस बार एक अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमारा विचार है कि हम 100 का आंकड़ा पार करेंगे।”

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 158 सीटें मिलने की संभावना है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस चुनाव में 60 सीटों की वृद्धि हो सकती है। वहीं, एनडीए के खाते में महज 65 सीटें आती दिख रही हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 2 मई को होगी। राज्य में सोलहवीं विधान सभा के लिए 6,28,23,749 मतदाता उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

38.4% के साथ DMK अध्यक्ष एम के स्टालिन तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

सर्वे के अनुसार, पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बन सकती है। ओपीनियन पोल के अनुसार यहां एनडीए के खाते में 30 सीटों में से 18 जा सकती है। आपको बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी के खाते में 12 सीटें गई थीं। इसबार भगवा पार्टी को छह सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1