गुरु पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने देशवसियों को दी बधाई, कहा- सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन

लखनऊ- आज गुरु पूर्णिमा है। गुरुओं को समर्पित यह खास दिन उनके लिए आदर सम्मान का दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। आज के दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। क्योंकि चारों वेदों, 18 पुराणों, महाभारत की रचना का श्रेय महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। नारदपुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है।

इस मौके पर राजनीति और खेल जगत से जुड़े लोग ट्विटर के जरिये देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं दी। जीवन को सार्थक बनाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का आज विशेष दिन है। इस अवसर पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आज आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज का दिन हमारे गुरुओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें ज्ञान दिया। उस भावना में, हम भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भगवान बुद्ध का आष्टांगिक मार्ग कई समाज और राष्ट्र के कल्याण की दिशा में रास्ता दिखाता है। यह करुणा और दया के महत्व पर प्रकाश डालता है। बौद्ध धर्म ने लोगों को आदर करना सिखाया है, लोगों के प्रति आदर, महिलाओं का आदर, गरीबों का आदर, अहिंसा और शांति का आदर। इसी वजह से बुद्ध द्वारा दी गई सीख आज भी प्रसांगिक है।

हालांकि Corona को लेकर लोगों में दहशत है। बावजूद इसके लोग पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते हैं। इस दिन गुरु की पूजा जाती है। आज से 4 महीने साधु- संत एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1