समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं, जिसे लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है. राजभर ने कहा कि जब सूर्या की हत्या हुई तो उसकी निंदा करना तो दूर संवेदना के शब्द तक नहीं फूटे और जब आरोपी को ठोंका तो छाती कूट रुदाली कर रहे हैं.
ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘अखिलेश यादव जी, जरा अपने प्रवक्ताओं को इंसानियत का पाठ पढ़ाइए! बकरीद पर आपके वोटर असद ने मासूम सूर्या चौहान की कुर्बानी दे दी और सोशल मीडिया में फक्र से वीडियो डालता रहा… जब पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ठोंका तो आपके प्रवक्ता छाती कूट रुदाली गान करने लगे… कह रहे हैं कि उन्हें ऐसी कानून व्यवस्था नहीं चाहिए.
सुभासपा प्रमुख ने कहा- तो कैसी व्यवस्था चाहिए आपको…? क्या पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) वाली व्यवस्था चाहिए? अरे अखिलेश यादव जी, बेचारा सूर्या चौहान तो 17 साल का लड़का था, मूंछ के बाल भी ढंग से नहीं फूटे थे उसके। अगर यूपी पुलिस की कार्रवाई से उसके परिवार को न्याय मिला तो आप और आपके प्रवक्ताओं के घर में मातम क्यों पसर गया? कल आपके प्रवक्ताओं के घर में चूल्हा क्यों नहीं जला? थोड़ा तो शर्म कीजिए.
कैबिनेट मंत्री ने कहा- आप तो मुंह में दही जमाकर बैठे हैं. सूर्या चौहान की निर्मम हत्या की निंदा तो छोड़िए, अब तक आपके मुंह से उस परिवार के प्रति संवेदना के दो शब्द भी नहीं फूटे हैं. वोट बैंक के लिए आप लोग कितने घटिया स्तर पर उतर सकते हैं, ये यूपी ही नहीं पूरा देश देख रहा है.
ओपी राजभर ने कहा- बहुजन साथियों देख लेना! जब अगली बार ट्विटर, एसी और पीसी वाले नेता जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, तब असद के एनकाउंटर पर छाती पीटते और मातम मनाते दिखेंगे। नए यूपी की मजबूत कानून व्यवस्था की जगह अपने पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ व्यवस्था की तारीफ करेंगे, लेकिन इनके वोटरों द्वारा पिछले कुछ दिनों से अमेठी, चंदौली, लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में बहुजनों पर किए जा रहे अत्याचार पर इनका मुंह नहीं खुलेगा. सूर्या को तो छोड़ ही दीजिए. सपाइयों शर्म करो…चुल्लू भर पानी में डूब मरो’
अमीक जामेई ने एनकाउंटर को बताया था गलत
बता दें कि गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान की हत्या करने वाले आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, जिस पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने आरोपी असद को पुलिस द्वारा डिटेन कर फुल एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था.

