Diwali 2025: दीपावली यानी दीपों का त्यौहार हिंदू धर्म में सुख समृद्धि, वैभव, धन आदि की कामना के लिए मनाया जाता है. कार्तिक मास की अमावस्या को होने वाले खास पर्व को मनाने के लिए हिंदू धर्म के लोग महीनों पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं. सालभर में होने वाले खास पर्वों में दीपावली का अपना ही महत्व है. इस त्यौहार को न केवल देश में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग मानते हैं, बल्कि विदेश में रहने वाले लोग भी इस त्यौहार को हर्षों उल्लास के साथ मानते हैं. कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ होता है. कार्तिक मास की अमावस्या के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और उनके दत्तक पुत्र गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करने पर अक्षय धन, रिद्धि सिद्धि, बुद्धि, विवेक आदि की प्राप्ति होती है. चलिए जानते हैं माता लक्ष्मी और उनके दत्तक पुत्र के खास मंत्र…
दिवाली पर माता लक्ष्मी और उनके दत्तक पुत्र के खास मंत्रों की ज्यादा जानकारी देते हुए शास्त्रों के जानकार पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार का साल भर इंतजार जाता है इस दिन माता लक्ष्मी धन की देवी माता लक्ष्मी और उनके दत्तक पुत्र भगवान गणेश की आराधना, पूजा पाठ करने का विधान बताया गया है. दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा के दौरान यदि पांच मंत्रों का जाप किया जाए तो अनेक चमत्कारी फल की प्राप्ति होती है और अक्षय धन (कभी ना खत्म होने वाला धन) की प्राप्ति बुद्धि विवेक, ज्ञान, सुख समृद्धि, आरोग्यता आदि की प्राप्ति होती है साथ ही सभी रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है.
भगवान गणेश के मंत्र
- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु में देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ - गजाननं भूतगणादि सेवितं
कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकं
नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम्॥ - अभीप्सितार्थसिद्धयर्थं पूजितो यः सुरैरपि।
सर्वविघ्नच्छिदे तस्मै गणाधिपतये नमः॥
धन की देवी लक्ष्मी के मंत्र - श्री महालक्ष्म्यै नमः ॥
- या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

