आज नॉर्थ-इस्ट दिल्ली में CBSE बोर्ड की 12वीं की परिक्षा रद्द

राजधानी दिल्ली का नॉर्थ-इस्ट इलाका जिस तरह से बीते दो दिनो में हिंसा की आग में जला वो मंजर कल्पना से परे था। दिल्ली के नॉर्थ-इस्ट इलाके में उपद्रवियों ने खुलेआम सड़को पर मौत का तांडव किया। हालात बेकाबू होता देख जहां बीते बुधवार को CBSE बोर्ड की चल रही दसवीं और बारहवीं की परिक्षाओं को रद्द कर दिया गया था वहीं खबर है कि आज होने वाली CBSE बोर्ड की 12 वीं की परिक्षा उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ केंद्रों पर रद्द कर दी गई है। CBSE बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा आज की रद्द हुई 12वीं की अंग्रेजी की परिक्षा पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के कहने पर और छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावको की परेशानी और हालात को देखते हुए आज होने वाली 12वीं की परिक्षा रद्द की गई है। वहीं अनुराग त्रिपाठी ने ये भी कहा कि दिल्ली के बाकी हिस्सों में बोर्ड की परिक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा वो अपने तय टाइमटेबल के हिसाब से ही होंगे।

आपको बता दें नॉर्थ-इस्ट दिल्ली 73 केंद्रों पर और इस्ट दिल्ली के 7 केंद्रों पर आज की परिक्षा रद्द की गई है। बीते बुधवार को भी CBSE बोर्ड ने 86 उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने के आदेश जारी किए थे। इसकी ज्यादा जानकारी आप CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आज रद्द हुई 12वीं की अंग्रेजी की परिक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।

बता दें बीते 15 फरवरी से CBSE बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परिक्षाएं शुरू हुई थी। लेकिन दिल्ली में हालात की गंभीरता को देखते हुए आज की परिक्षा को रद्द करना पड़ा। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कई इलाको में हालात पर काबू पाने के लिए चप्पे-चप्पे पर अर्ध-सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1