पहले चरण के 13 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं जबकि 14 नवंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। 16 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस भी ले सकते हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को शनिवार के दिन मतदान होना सुनिश्चित किया गया है।

नामांकन 6 से 13 नवंबर
स्क्रुटनी 14 नवंबर
मतदान 30 नवंबर शनिवार विधानसभा सीटों की संख्या 13
भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है पहला चरण
विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. राजनीतिक उलटफेर के बाद फिलहाल भाजपा का कब्जा 13 में से 10 सीटों पर हो गया है.

भाजपा के पास है यह सीटें
विधानसभा – निवर्तमान विधायक
भवनाथपुर – भानुप्रताप शाही
गढ़वा – सतेन्द्र नाथ तिवारी
विश्रामपुर – रामचंद्र चन्द्रवंशी
डालटनगंज – आलोक चौरसिया
गुमला – शिवशंकर उरांव
लोहरदगा – सुखदेव भगत
मनिका – हरिकृष्ण सिंह
लातेहार – प्रकाश राम
छतरपुर – राधाकृष्ण किशोर
चतरा – जयप्रकाश सिंह भोगता

13 में से 7 सीट पर कांग्रेस का जीत का दावा
विधानसभा चुनाव का पहला चरण भाजपा के साथ कांग्रेस के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस का मानना है कि 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 7 विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि भवनाथपुर, विश्रामपुर, डाल्टनगंज, पांकी, गुमला, लोहरदगा और मणिका सीट पर कांग्रेस के जीतने की पूरी संभावना है।

पहले चरण में लगभग 37434,814 वोटर करेंगे मतदान


सामान्य श्रेणी की 6 सीट

सीट पुरूष महिला
भवनाथपुर 201004 172801
गढ़वा 191746 169441
हुसैनाबाद 149107 124874
विश्रामपुर 166397 139715
डालटनगंज 181113 160747
पांकी 139949 122158

अनुसूचित जनजाति श्रेणी की 4 सीट

सीट पुरूष महिला
गुमला 110191 108284
बिशुनपुर 119031 113385
लोहरदगा 122895 117635
मनिका 119374 112903

अनुसूचित जाति श्रेणी की 3 सीट

सीट पुरुष महिला
चतरा 194151 175244
लातेहार 136665 126878
छतरपुर 138631 120495

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1