CM नीतीश कुमार ने पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया लोकार्पण

CM नीतीश कुमार ने नवनिर्मित पाटलिपुत्र पार्क का उद्घाटन करने के बाद पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी मूर्ति एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, सांसद रमा देवी, विधायक अरुण कुमार सिन्हा के अलावा कई मंत्री और वरीय अधिकारी मौजूद थे।

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज पूरे राज्य में मनायी गयी। पटना के श्रीकृष्ण स्मारक परिसर में आयोजित राजकीय जयंती समारोह में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई मंत्री और गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की ओर से आरती-पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1