झारखंड के लोहरदगा में विस्फोट, CRPF का जवान घायल

लोहरदगा जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन लैंडमाइंस विस्फोट की घटना हुई है। जिसमें पेशरार थाना क्षेत्र के मुख्य पथ केकरांग झरना के पास एक आइईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान की पहचान अभिजीत उरांव के रूप में हुई है। सीआरपीएफ जवानों द्वारा घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची ले जाया गया। जहां मेडिका अस्पताल में जवान का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ब्लास्ट में मरीज का बायां पैर पूरी तरह से टूट चुका है। इमरजेंसी में प्रारंभिक चिकित्सा के बाद गहन चिकित्सा के लिए आइसीयू में डॉ. दिलीप नायक की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार मरीज की स्थिति गंभीर है।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 158वीं बटालियन के कमांडेंट पीके संदवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान तलाशी अभियान में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के बगडू थाना अंतर्गत केकरांग झरना के समीप डहू झरिया में जलावन की लकड़ी लाने के लिए गई हुई ग्रामीण महिलाएं लैंडमाइंस विस्फोट की चपेट में आ गई थी। इससे एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को लेकर सर्च अभियान में निकली सीआरपीएफ की टीम सुरक्षा को लेकर आरओपी लगा रहे थे। इसी दौरान फिर एक बार लैंडमाइंस विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में सीआरपीएफ जवान अभिजीत उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1