बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सुबह आठ बजे से, बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें
चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस बार कुल 2364 केंद्रों में मतगणना होगी। साल 2016 में मतगणना केंद्रों की कुल संख्या 1002 थी। […]










