आज अलीगढ़ कोर्ट में शरजील इमाम की हो सकती है पेशी

दिल्ली  के जामिया मिलिया इस्लामिया में बीते दिनों हुए हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम आज अलीगढ़ कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ये दूसरी बार है जब जेएनयू छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया है। इस बार भी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें इससे पहले बीते 28 जनवरी को शरजील को उनके पैत्रिक आवास बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त शरजील को सार्वजिनक रूप से विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त भी शरजील इमाम के पास से विवादित पैंफलेट मिले थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए पैंफलेट्स में CAA और NRC को मुसलमानों के अहित में बताया गया था, साथ ही दिल्ली में जगह-जगह हिंसा करने जैसी बातें लिखी थी। फिलहाल शरजील इमाम से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1