निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। दिल्ली की Patiala House Court ने गुरुवार को नया Death Warrant जारी किया। दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं। नया Death Warrant जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की। वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे।
गुनहगारों के वकील AP सिंह ने कहा कि आज चौथा Death Warrant जारी हुआ है। 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई। फिर HC और SC ने फांसी दी। इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई। फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई। दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई। 3 बार और फांसी दे चुके हैं। मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे।
मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए गुनहगारों के वकील AP सिंह ने कहा कि ये पढ़े-लिखे हैं, जेल में सुधर रहे हैं। जेल में संभल रहे हैं। अपना परिवर्तन कर रहे हैं। आपकी आवाजें और चीखें बता रही हैं कि कितना प्रेशर है। यह चौथा Death Warrant है, जो 20 तारीख के लिए जारी किया गया है। अक्षय के पास कानूनी विकल्प बचा है। वह बिल्कुल चुप हैं। कोर्ट हमसे कहती है कि आप आग से खेल रहे हैं, आपके लिए परिणाम गलत होंगे। इसका मतलब मुझे डराया जा रहा है।
चौथा Death Warrant जारी होने पर निर्भया की मां ने कहा कि आज फिर नया Death Warrant जारी किया गया, क्योंकि उनके सारे कानून विकल्प खत्म हो गए हैं। चौथी बार Death Warrant जारी किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह Death Warrant फाइनल हो। इसी दिन इन गुनहगारों को फांसी दी जाए। निर्भया को इंसाफ मिले। हर चीज का एक अंत होता है। उनके कानूनी विकल्प का अंत हो गया है। जब तक उनकी फांसी नहीं होती है, हम हर पल लड़ाई के लिए तैयार हैं।