नेपाली पुलिस का दुस्साहस, भारतीय सीमा पर 3 भारतीयों पर चलाई गोली, एक घायल

भारत-नेपाल के बीच संबंधों में खटास का बुरा असर अब सीमावर्ती इलाकों में भी दिखने लगा है। शनिवार को नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज में नेपाली पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर गोलियां चला दीं। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया।

घायल युवक जितेन्द्र कुमार सिंह (25) को स्थानीय ग्रामीण इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ लेकर आए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक जितेन्द्र कुमार सिंह का इलाज पूर्णिया में चल रहा है जहां उसकी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घायल युवक जितेंद्र कुमार सिंह(25) एवं उनके दो साथी अंकित कुमार सिंह व गुलशन कुमार सिंह शनिवार की रात लगभग साढ़े सात बजे अपनी मवेशी ढूंढने भारत-नेपाल सीमा स्थित माफी टोला के समीप गांव से बाहर खेत की तरफ गये थे। जहां नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस इन युवकों पर अचानक फायरिंग कर दी। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह को गोली लग गई है। जितेंद्र को साथियों एवं स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल से उठाकर उनके घर लाए। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और 12 वीं बटालियन के एसएसबी फतेहपुर को दी गई। घटना की वजह से रविवार की सुबह से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव का माहौल है।

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। नेपाली पुलिस द्वारा हुई फायरिंग की घटना को लेकर सीमा पर एसएसबी की टीम भी अब अलर्ट है और पूरे मामले पर नजर रख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1