नेपाल में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 की मौत, 19 घायल

नेपाल के सिंधुपालचोक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। यह हादसा रविवार को सुबह करीब 8.30 बजे के आस-पास हुआ है। 40 यात्रियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 19 के घायल होने की भी खबर है।

घटना की सूचना पर नेपाली सेना, सश्स्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यहां रहने वाले ग्रामीण भी पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुट गए हैं। घायलों को घड़ी और धूलिखेल के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इससे पहले नेपाली सेना की एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। 14 दिसंबर, 2019 को सुर्खेत से काठमांडू जा रही सेना की एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से खाई में जा गिरी। इस हादसे में नेपाली सेना के 30 जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

नेपाली सेना की बस शनिवार को सुबह 40 जवानों को लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस पूर्व पश्चिमी राजमार्ग पर कावासोती के पास पहुंची, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए ड्राईवर स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में 30 जवान घायल हो गए वहीं 10 जवानों को कोई चोट नहीं आई है, जबकि 12 जवानों को गहरी चोट आई है। नवलपुर के प्रहरी निरीक्षक अर्जुन अधिकारी ने बताया कि 18 जवानों को कावासोती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 12 जवानों मध्यबिदु जिला अस्पताल में भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1