शारदीय नवरात्रि का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए जरूरी खबर है। साल 2026 में नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण अष्टमी और नवमी की पूजा की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। 12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी, 13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा, 14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा और 15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की आराधना की जाएगी।
16 अक्टूबर को मां कात्यायनी, जबकि 17 अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा होगी। 18 अक्टूबर को सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को महाष्टमी और महानवमी दोनों का संयोग बताया जा रहा है। इस दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
20 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मनाया जाएगा।
यानी नवरात्रि की पूजा नौ दिनों में पूरी होगी, जबकि दसवें दिन दशहरा मनाया जाएगा। हालांकि, व्रत, कन्या पूजन और पूजा की विधि के लिए अपने स्थानीय पंचांग और परंपरा के अनुसार तारीख की पुष्टि जरूर करें।
नवरात्रि के इन पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
नवरात्रि 2026: देवी पूजा का कैलेंडर
- 11 अक्टूबर 2026- पहला दिन- मां शैलपुत्री पूजा
- 12 अक्टूबर 2026- दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 13 अक्टूबर 2026- तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
- 14 अक्टूबर 2026- चौथा दिन- मां कूष्मांडा पूजा
- 15 अक्टूबर 2026- पांचवां दिन- मां स्कंदमाता पूजा
- 16 अक्टूबर 2026- छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
- 17 अक्टूबर 2026- सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
- 18 अक्टूबर 2026- आठवां दिन-मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
- 19 अक्टूबर 2026- नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री पूजा (महानवमी)
- 20 अक्टूबर 2026- दसवां दिन- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, नवमी हवन, मां सिद्धिदात्री पूजा / महानवमी (नौवां दिन), विजयादशमी (दशहरा)

