नेशनल प्रेस यूनियन की राज्य इकाई का विस्तार हुआ है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दूबे की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने डीबी कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अखबार दैनिक भास्कर के बिहार के सहायक प्रबंधक आशीष त्रिवेदी को संगठन का प्रदेश महासचिव तथा गोरखपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक न्यूज़ सबकी पसन्द बिहार के स्थानीय सम्पादक चन्द्रहाश कुमार शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता मनोनीत किया है।
पत्रकारों, साहित्यकारों व कलाकारों के हित में समर्पित संगठन नेशनल प्रेस यूनियन पुरजोर तरीके से प्रदेश में अपना सांगठनिक पांव जमा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में संगठन के अध्यक्षों का मनोनयन कर कमेटी विस्तार करने की प्रक्रिया जोर से चल रही है।
बताते चले नवमनोनीत प्रदेश महासचिव आशीष कुमार त्रिवेदी शिवहर जिले के फुलकाहाँ के निवासी हैं, तो वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता चन्द्रहाश कुमार शर्मा गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखण्ड के भगवानपुर के निवासी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने कहा है कि आशीष कुमार त्रिवेदी व चन्द्रहाश कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपे जाने से नेशनल प्रेस यूनियन खासा मजबूत हुआ है। दोनों प्रदेश पदाधिकारियों के मनोनयन पर नेशनल प्रेस यूनियन के अरविंद कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, शक्ति सिंह, कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकगायक नागेंद्र उजाला, जितेंद्र कुमार पाठक, प्रदीप शर्मा, प्रेम प्रकाश तिवारी बब्लू, उमेश शर्मा व अरविंद सिंह के अलावे संगठन के कई सदस्यों ने बधाइयाँ दी है।