लालू यादव का हो सकता है कोरोना टेस्ट, RJD सुप्रीमो के डॉक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

झारखंड के रांची स्थित RIMS में भर्ती RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मेडिकल सुरक्षा को लेकर RIMS प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दरअसल रांची स्थित RIMS में लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश यादव के वार्ड में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके बाद RIMS प्रशासन और झारखंड का स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है।

झारखंड के रांची स्थित RIMS में भर्ती RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मेडिकल सुरक्षा को लेकर RIMS प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दरअसल रांची स्थित RIMS में लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश यादव के वार्ड में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके बाद RIMS प्रशासन और झारखंड का स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने खुद को क्वारंटीन करने की बात कही है। दरअसल पिछले 15 दिन से डॉ उमेश प्रसाद के वार्ड में भर्ती 78 साल के एक शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा कुछ अन्य मेडिकल स्टाफ और मरीज को भी क्वारंटीन करने की बात सामने आई है।

बता दें, चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव RIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। लालू यादव किड़नी, हॉर्ट, शुगर जैसी अनेक क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित हैं। इन बीमारियों की वजह से लालू यादव पर कोरोना से संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा है।

RIMS सुपरिटेंडेंट विवेक कश्यप ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो लालू प्रसाद यादव की भी कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह का खतरा नहीं लेना चाहते हैं इसलिए पूरी तरह से एहतियात बरता जा रहा है। हालांकि लालू यादव ने पहले से ही अपने कमरे से बाहर निकलना बंद कर दिया है।

गौरतलब है कि RIMS का गायनी विभाग सील है। दरअसल प्रसव पीड़ा के बाद एक महिला को 21 अप्रैल को RIMS में भर्ती कराया गया था। 22 अप्रैल की सुबह ऑपरेशन के जरिए महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। Coronavirus के संक्रमण को देखते हुए उसी दिन डॉक्टर ने महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद गायनी विभाग को सील कर दिया गया, साथ ही लेबर रूम को सैनिटाइज किया गया। वहीं एहतियात के तौर पर महिला के संपर्क में आने वाले डॉक्टर और नर्सों को क्वारंटीन में भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1