चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की तस्वीरें साझा करेगा NASA

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की लगातार कोशिशों के बीच अब न सिर्फ इसरो बल्कि देशवासियों के लिए भी बड़ी खबर आई है। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिशों में अब National Aeronautics and Space Administration यानी NASA ने हाथ आगे बढ़ाया है। नासा अब इसरो को चंद्रमा की उस लोकेशन की तस्वीरें भी मुहैयया कराएगा, जहां विक्रम लैंडर गिरा है।


उम्मीद है कि इन तस्वीरें की मदद से इसरो को विक्रम लैंडर को लेकर नयी जानकारी हासिल होगी, जैसे विक्रम की लैंडिंग की किस प्रकार की थी, विक्रम ने Soft Landing की या फिर Crash Landing, इसके अलावा लैंडिंग के समय उसकी स्पीड क्या थी


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ फिर से संपर्क स्थापित करने के पूरे प्रयास कर रही है, बता दें कि 7 सितंबर से अब तक विक्रम से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से उसकी स्थिति का पता चला है कि वह चंद्रमा के सतह पर सुरक्षित है और उसके टुकड़े-टुकड़े नहीं हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1