लैंडर विक्रम का मलबा मिला, चांद पर की थी क्रैश लैंडिंग

भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के लैंडर विक्रम (Lander Vikram) की जो तलाश शुरु हुई थी वो करीब 3 महीने बाद जाकर खत्म हो गयी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (American Space Agency, NASA) को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का मलबा मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा(NASA) की तरफ से कहा गया है कि, चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे उसके उपग्रह ने भारत के चंद्रयान-2(Chandrayaan-2) के लैंडर विक्रम(Lander Vikram) का मलबा खोज लिया है।आपको बता दे कि 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरने से थोड़ा पहले ही विक्रम का संपर्क बेस स्टेशन से टूट गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसके लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर(Lunar Reconciliation Orbiter) (LRO) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ लिया है। नासा द्वारा जारी फोटो में वो जगह भी दर्शाई गयी है जहां पर लैंडर विक्रम क्रैश हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1