MAHARASHTRA NEWS

मुंबई : कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 लोगों की मौत

मुंबई के कुर्ला में भारी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है. कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार (12 अगस्त) तड़के भूस्खलन की घटना सामने आई है. इस हादसे में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर है. वहीं, कई लोग मलबे में फंसे भी हो सकते हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंची हैं.

यह घटना गौसिया चॉल, राठौड़ मेडिकल के पास हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. मलबे में कई लोगों के फंसे होने का शक है. छह की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकाला जा रहा है. इसकी वीडियो भी सामने आई है.

लोगों को मलबे से निकालने का काम तेज
दरअसल, मुंबई में बीती रात को काफी बरसात थी, जिसके चलते कुर्ला के इस चॉल पर पहाड़ का हिस्सा गिर गया. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली थी.

हादसे की जानकारी मिलते ही BMC फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और BMC वार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. लगातार मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के पूरे इंतजाम हैं.

NDRF लोगों को करती है आगाह
बता दें कि पहले ही NDRF और प्रशासन इस तरह के इलाकों का दौरा कर लोगों को अगाह कर रही है. इसके साथ ही लोगो से अपील भी की जाती है कि अलर्ट रहें या इस तरह के घरों में रहने से बचें, लेकिन अवैध तौर पर बने इन घरों में लोग रहते हैं. यह घर इतने मजबूत नहीं होते और बारिश के समय में ढह तक जाते हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है.

मुंबई में येलो अलर्ट जारी
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी. विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई के उपनगरों में बारिश मंगलवार सुबह 2,000 मिमी बारिश के आंकड़े को पार कर गई,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1