कर्ज में डूबी और दिवालिया होने की कगार पर खड़ी फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस रीटेल ने संजीवनी दी है। शनिवार को रिलायंस रीटेल ने 24,713 करोड़ में फ्यूचर ग्रुप का अधिग्रहण कर लिया। फ्यूचर ग्रुप में हजारों लोग नौकरी करते हैं और सप्लाई चेन से भी हजारों लोग जुड़े हुए हैं। कर्ज ना चुकाने पाने की हालत में कंपनी पर ताला लगने की आशंका गहराती जा रही थी। बता दें कि पूरे देश में बिग बाजार के 295 स्टोर्स हैं। इसमें हजारों लोग काम करते हैं। इस डील के बाद सभी की नौकरी सुरक्षित है।
बिग बाजार में सेल का इंतजार लगभग हर मध्यम वर्गीय परिवार करता है, क्योंकि सेल के दौरान बिग बाजार में हर तरह के प्रोडक्ट पर भारी छूट दी जाती है। कंपनी की टैगलाइन ‘सबसे सस्ता, सबसे अच्छा’ ने घर-घर पहचान दिलाई। लेकिन रिटेल किंग कहे जाने वाले किशोर बियानी अब अपने इस कारोबार को मुकेश अंबानी के हाथों बेच दिया है।
साल 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट में किशोर बियानी 80वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे। लेकिन अब कर्ज उतारने के लिए उन्होंने अपना बड़ा कारोबार रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (RRFLL) को 24713 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इस डील के साथ ही किशोर बियानी के ऊपर रिटेल किंग का तमगा भी हट जाएगा।
किशोर बियानी ने अपने बिजनेस की शुरुआत 1987 में की थी, उनकी पहली कंपनी मेंज वियर थी। बाद में इसका नाम उन्होंने पैंटालून कर दिया गया। फिर 1991 में इसका नाम पैंटालून फैशन लिमिटेड कर दिया गया। 2001 में किशोर बियानी ने पूरे देश में बिग बाजार के स्टोर खोले।
किशोर बियानी ने मुंबई के एच.आर कॉलेज के छात्र रहे हैं। उनकी यात्रा मुंबई में 1980 में स्टोन वॉश डेनिम फैब्रिक की बिक्री से शुरू हुई थी। किशोर बियानी का सपना हर किसी तक अपने खुद के लेबल के प्रोडक्ट को पहुंचाना था, और कुछ हदतक वो इसमें सफल भी रहे। कोलकाता से 26 साल की उम्र में पैंटालून से शुरुआत करने वाले बियानी ने 59 साल की उम्र में अब सारा कारोबार रिलायंस के हाथों बेच दिया।
रिलायंस और फ्यूचर रिटेल के बीच इस डील की शुरुआत इसी साल शुरू हुई थी। रिलायंस से पहले अमेरिकी कंपनी अमेजन ने भी फ्यूचर ग्रुप में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन RIL के साथ एक डील ने बियानी के कर्ज के मुद्दों का पूरी तरह से समाधान कर दिया है।अब इस डील के बाद किशोर बियानी अपने ऊपर से सभी कर्ज को उतारने में मदद मिलेगी। और आने वाले दिनों में फिर कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं।