दशहरे पर सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ‘उड़ता तीर’ समेत रिलीज होंगी 8 फिल्में

सिनेमाघरों में इन दिनों ‘जेलर 2’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ जैसी फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं, दशहरे की छुट्टियों को खास बनाने के लिए इस हफ्ते दर्शकों को मनोरंजन के कई नए विकल्प मिलने वाले हैं। इस सप्ताह बड़े पर्दे पर कुल 8 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें साइकोलॉजिकल ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं। ऐसे में अगर आप दशहरे की छुट्टी में दोस्तों या परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो सिनेमाघरों में आपके लिए काफी कुछ खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं।

  1. उड़ता तीर
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर

    ‘उड़ता तीर’ की कहानी बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुप्त मिशन के तहत भारत आता है। हालांकि, एक दुर्घटना के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। होश में आने पर उसे अपने देश के प्रति वफादारी तो याद रहती है, लेकिन वह खुद को एक कट्टर अधिकारी समझने लगता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब भारतीय एजेंसियां अनजाने में बिलाल को अपनी टीम में शामिल कर लेती हैं। इसके बाद वह अपने ही असली आकाओं के खिलाफ खड़ा हो जाता है और अनजाने में अपने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाता है।
  2. पहला प्यार दूसरी बार
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    ‘पहला प्यार दूसरी बार’ छह स्कूली दोस्तों की कहानी है, जो ग्रेजुएशन के दस साल बाद एक साथ छुट्टियां बिताने के लिए दोबारा मिलते हैं। इस मुलाकात के दौरान उनके पुराने क्रश फिर से ताजा हो जाते हैं और मौजूदा रिश्तों से जुड़ी उलझनें सामने आने लगती हैं। ऐसे में प्यार, दोस्ती और बदलते रिश्तों के बीच उनकी सालों पुरानी दोस्ती कई चुनौतियों से गुजरती है।
  3. तू है मेरी किरण
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    ‘तू है मेरी किरण’ किरण नाम की एक आत्मनिर्भर और बेबाक महिला की कहानी है, जिसकी जिंदगी में समर नाम का शख्स आता है। दोनों के बीच शुरू हुआ एक साधारण और मासूम रिश्ता धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ लेने लगता है। प्यार और जुनून के बीच की सीमाएं मिटने पर समर का लगाव सनक में बदल जाता है। वह किरण को लेकर जरूरत से ज्यादा पजेसिव हो जाता है और उसे खुद से दूर नहीं जाने देना चाहता। वहीं, किरण इस रिश्ते से बाहर निकलने और समर से दूरी बनाने की कोशिश करती है।
  4. खाली खेती
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    ‘खाली खेती’ की कहानी भारत के ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म खेती-किसानी के बुनियादी पहलुओं को एक अलौकिक दृष्टिकोण से पेश करती है। इसके जरिए ग्रामीण समाज की वास्तविकताओं को कल्पना और रहस्य के अनूठे मेल के साथ दर्शाया गया है, जो दर्शकों के सामने एक अलग नजरिया प्रस्तुत करता है।
  5. मैं ना रहा मेरा
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    ‘मैं ना रहा मेरा’ राज नाम के एक युवक की कहानी है, जो 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों को ही सच्चे रोमांस की पहचान मानता है। उसकी जिंदगी में सिमरन आती है और उसे उससे प्यार हो जाता है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है। करीब 12 साल बाद किस्मत दोनों को फिर आमने-सामने ले आती है, जब राज सिमरन की शादी में उससे मिलता है।
  6. लिटिल थॉमस
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    90 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी 7 साल के थॉमस मिरांडा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। दोस्तों के भाई-बहनों को देखकर उसे अक्सर अकेलापन महसूस होता है और वह अपने लिए भी एक छोटा भाई चाहता है। अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए थॉमस अपने आपस में झगड़ते रहने वाले माता-पिता के बीच सुलह कराने की कोशिश में जुट जाता है।
  7. तुम मेरे हो
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    यह फिल्म एक जुनूनी स्काईडाइवर की जिंदगी पर आधारित है, जिसकी दुनिया सच्चा प्यार मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है और रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है। हालांकि, उनकी प्रेम कहानी में कई मुश्किलें और उतार-चढ़ाव आते हैं। भावनात्मक संघर्ष, दिल टूटने के दर्द और आपसी टकराव के बीच दोनों का रिश्ता कई चुनौतियों से गुजरता है, जो उनके प्यार की गहराई की परीक्षा लेते हैं।
  8. दूसरा
    रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
    यह फिल्म 2002 के ऐतिहासिक ‘नेटवेस्ट फाइनल’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब भारत की जीत ने क्रिकेट से आगे बढ़कर पूरे देश में नया जोश भर दिया था। इसी दौर में एक युवा लड़की को भी अपनी बात खुलकर कहने और सच के लिए आवाज उठाने का हौसला मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1