Monsoon Session 2026 Day 11 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ FIR पर कहा, ‘किसी भी घटना के खिलाफ FIR दर्ज करना संवैधानिक व्यवस्था के तहत प्रक्रिया है. संसद के पटल का अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इस प्रकार की भावनाओं को भड़काकर दुरुपयोग करना, अपने विशेषाधिकार के दुरुपयोग करने जैसा है.’
राहुल-प्रियंका पर एफआईआर को लेकर क्या बोले पप्पू यादव
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव FIR से कब डरे? जो कालनेमी बाबा लोग हैं वे विलय काट रहे हैं. अभी मुझे धमकी भरे 10 कॉल आए. अंतरराष्ट्रीय कॉल आ रहे हैं.’

