विधायक अलका लांबा ने आप का छोड़ा साथ, थाम सकती हैं कांग्रेस का हाथ

दिल्ली में पिछले साढ़े चार साल से सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा जब चांदनी चौक से AAP विधायक ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद अलका लांबा के कांग्रेस पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वैसे भी अलका लाम्बा छात्र जीवन मे भी NSUI से जुडी रह चुकी हैं।
जैसे जैसे दिल्ली मे चुनाव की सरगर्मी तेज़ हो रही है, वैसे वैसे आप में अंदरूनी कलह सतह पर आती जा रही है। किसी भी पार्टी के लिए यह संकेत बहुत अच्छे नहीं माने जाते।
अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा है- ‘AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1