‘गौतम गंभीर लापता! दिल्ली में लगे गंभीर के लापता होने के पोस्टर

प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा के लिए पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित संसदीय स्थायी समिति की बैठक को हल्के में लेना भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को भारी पड़ता दिख रहा है। 15 नवंबर को आयोजित बैठक में शामिल न होने के कारण गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है।
दिल्ली के आईटीओ इलाके में जगह-जगह गंभीर के लापता हो जाने के पोस्टर चिपके हुए नजर आए। आप द्वारा अपनाया गया विरोध प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका लोगों के बीच खूब चर्चा में है।

इन पोस्टरों पर गंभीर की तस्वीर के ऊपर लापता लिखा है, जबकि नीचे साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि क्या आपने इन्हें देखा है? आखिरी बार इंदौर में जलेबी और पोहा खाते देखे गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर खूब वायरल होने लगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1