आईपीएल 2026 में 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुम्बई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे सीजन से बहार हो गए हैं। इनकी जगह मुंबई ने 21 वर्षीय पंजाब के ऑलराउंडर कृष भगत को 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर टीम में शामली किया है।
अथर्व अंकोलेकर को लेकर आईपीएल की तरफ से जारी किया गया प्रेस रिलीज
आईपीएल की प्रेस रिलीज के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत के टीम में शामिल किया है। भगत पंजाब के लिए 7 फर्स्ट क्लास और 9 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। वह दाए हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी जड़ चुके हैं, जिससे साफ है कि वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
अंडर – 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे अथर्व
कृष भगत एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं, जो टीम को अच्छा संतुलन देते हैं। वह गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। पिछले 2 साल से मुंबई इंडियंस के ट्रायल का वो हिस्सा रहे है और 2026 के डीवाई पाटिल टी 20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेल चुके हैं। सीजन शुरू होने से पहले वह टीम के साथ सहायक गेंदबाज के रूप में भी जुड़े थे। वहीं, अथर्व अंकोलेकर 2020 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।
लगातार 3 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस की टीम
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अपने अभियान की शुरूआत केकेआर के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद दिल्ली, राजस्थान और बेंगलुरु के खिलाफ लगातार 3 मैच हार गईं। मौजूदा समय में मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम की वापसी पर सबकी नजरें रहेंगी।
