राज्य की अग्रणी दुग्ध सहकारी संस्था, झारखंड राज्य दुग्ध उत्पादक सहकारी महासंघ (जेएमएफ) ने बुधवार से दूध के दाम में एक रुपये तक की वृद्धि करने की घोषणा की है। लोगों को मेधा शक्ति स्पेशल दूध 500 मिली लीटर पैक 22 रुपये, मेधा शक्ति स्पेशल दूध 1 लीटर पैक 43 रुपये एवं गाय का दूध 500 मिली लीटर पैक के लिए 21 रुपये देने होंगे। मेधा डबल टोंड दूध (स्लिम मिल्क), मेधा टोंड (ताजा) एवं मेधा शक्ति 500 मिली लीटर व 1 लीटर पैक के दाम में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। झारखण्ड राज्य दुग्ध उत्पादक सहकारी महासंघ के अनुसार दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि हुई है। इसके कारण दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
