Eid Ul Fitr 2022

कब है ईद-उल-फितर, जानिए मई 2022 के पहले सप्ताह के व्रत एवं त्योहार

मई 2022 के पहले सप्ताह का प्रारंभ आज 01 मई दिन रविवार से हुआ है। मई के पहले सप्ताह में ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr), अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya), परशुराम जयंती, गंगावतरण, विनायक चतुर्थी, टैगोर जयंती जैसे कई व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। इस सप्ताह के पहले ही दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हुआ है। आइए जानते हैं कि ये व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन पड़ने वाले हैं, ताकि आप समय पूर्व इसके लिए अपनी तैयारी कर लें।

मई 2022 पहले सप्ताह के व्रत एवं त्योहार
01 मई, दिन: रविवार: सूर्य ग्रहण, वैशाख शुक्ल पक्ष शुरु
सूर्य ग्रहण 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को देर रात 12:15 बजे से लगा था, जिसका समापन आज प्रात: 04:08 बजे हुआ है. यह भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण था, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं था।

वैशाख शुक्ल पक्ष 2022: आज से वैशाख मा​ह के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हुआ है. आज प्रतिपदा तिथि है।

03 मई, दिन: मंगलवार: ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, रोहिणी व्रत, गंगावतरण
ईद-उल-फितर 2022: इस साल ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr) 03 मई को मनाई जाएगी। पवित्र रमजान माह का समापन ईद-उल-फितर के साथ होता है। ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr) इस्लामी कैलंण्डर के शव्वाल माह के पहले दिन मनाते हैं। रमजान के समापन के बाद शव्वाल माह आता है। इस साल ईद-उल-फितर 02 मई दिन सोमवार को शाम से प्रारंभ होगी और 03 मई दिन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया 2022: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) 03 मई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) मनाई जाती है। इस दिन सोना, चांदी, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ होता है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है, इसलिए इस दिन बिना शुभ समय देखे कभी भी विवाह, सगाई जैसे अन्य शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

परशुराम जयंती 2022: भगवान विष्णु ने अपना छठा अवतार अक्षय तृतीया पर लिया था, इसलिए हर साल अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन परशुराम जी की पूजा करते हैं। परशुराम जी को भगवान शिव से दिव्य परशु यानी फरसा मिला था, इसलिए उनका नाम परशुराम प्रसिद्ध हो गया था।

गंगावतरण 2022: अक्षय तृतीया के दिन पवित्र गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था, इसलिए इस दिन गंगावतरण दिवस मनाते हैं.

04 मई, दिन: बुधवार: विनायक चतुर्थी


विनायक चतुर्थी 2022: वैशाख माह की विनायक चतुर्थी 04 मई दिन बुधवार को है। इस दिन गणेश जी की पूजा करते हैं और विनायक चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण करते हैं। विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित होता है।
07 मई, दिन: शनिवार: टैगोर जयंती


टैगोर जयंती 2022: इस वर्ष टैगोर जयंती 07 मई दिन शनिवार को मनाई जाएगी। गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने भारत के राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ की रचना की थी। उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बांग्ला’ को भी लिखा था। वे एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता कवि एवं साहित्यकार थे।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1