शादी के बाद काम्या ने लगाए ठुमके

काम्या पंजाबी ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे शलभ डांग के साथ बीते 10 फरवरी की शादी कर ली है। मंडप की तस्वीरों में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें सामनें आईं है। जिसमें मांग में लाल सिंदूर लगाएं नई-नवेली दुल्हन बनी काम्या बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं।

काम्या पंजाबी ने शादी के बाद रिसेप्शन के लिए डार्क ग्रीन रंग का लहंगा पहना है। इसके साथ ही उनके पति शलभ ने ड्रेस को मैच करते हुए काले रंग की शेरवानी पहन रखी है। जिसमें दोनों साथ में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहें हैं।

गहरे हरे रंग के लहंगे पर गोल्डन वर्क वाले इस ड्रेस के साथ काम्या ने लाल रंग का चूड़ा हाथों में पहन रखा है। गले में सोने का चोकर नेकपीस पहने काम्या ने माथे पर लाल सिंदूर लगा रखा है। जिसमें वो बिल्कुल नई नवेली दुल्हन लग रहीं हैं।

इसके पहले काम्या की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद की है। जिसमें काम्या ने गोल्डन और रेड लहंगा पहन रखा है। साथ ही शलभ ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहन रखी है।

शादी की रस्मों में तैयार काम्या का हर लुक शानदार था। मेंहदी की रस्म के लिए काम्या ने नीले रंग का लहंगा पहना था। जिस पर वन शोल्डर क्रॉप टॉप मैचिंग किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1