दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो आतंकी खालिस्तान के और तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। इनके पास से 100000 डॉलर, हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस इनका किसान संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी हुई है। ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे। इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल के DCP प्रमोद कुशवाहा ने कहा, ‘दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को ISI के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।’

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इनपुट्स में कहा गया है कि कुछ शरारती तत्व प्रदर्शनकारियों में घुसकर माहौल को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व चाहते हैं कि किसान और पुलिस के बीच टकराव हो। इन शरारती तत्वों को एक संगठन का समर्थन मिला हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया था कि कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के बीच में कुछ लोगों के पास कनाडा समेत कई देशों से कॉल आ रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1