CWC Meeting and Rahul Gandhi Statement

बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर कसा तंज-कहा,बीजेपी का जुनून सवार है…

सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर BJP से साठगांठ का आरोप लगाने के कथित बयान को लेकर BJP नेताओं ने Rahul Gandhi पर तंज कसा है। BJP नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी पर BJP का जुनून सवार है।

BJP महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘राहुल पर BJP का ऐसा जुनून सवार है कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर भी BJP से साठगांठ का आरोप लगा दिया है। किसी ने सही कहा है कि विनाशकाले, विपरीत बुद्धि।’

कई वर्षो तक कांग्रेस में रहे और पिछले साल BJP में शामिल हुए टॉम वडक्कन ने कहा, ‘शीशा चटक गया है। शीशा चटकने के बाद उसे जोड़ने का कोई तरीका नहीं है। आपको उसे फेंकना ही होता है।’ वडक्कन ने कहा कि जिन नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, निश्चित तौर पर वे Rahul Gandhi से ज्यादा कांग्रेस के लिए समर्पित हैं।

उन्होंने कहा, ‘उन नेताओं ने केवल एक बदलाव और अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष चुनाव का सुझाव दिया है।’ कांग्रेस की ओर से यह कहे जाने पर कि राहुल ने BJP से साठगांठ जैसा कोई बयान नहीं दिया था, वडक्कन ने कहा कि यह तो उनकी सोच है। राहुल का मानना है कि जो उनके साथ नहीं है, वह भाजपा के साथ है।


बता दें कि सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के दौरान राहुल गांधी ने पत्र पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं। पत्र उस समय लिखा गया था जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही थी। इसमें जो लिखा गया था उस पर मीडिया के बजाय CWC बैठक में चर्चा होनी चाहिए थी। Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि जिन्होंने इस वक्त चिट्ठी लिखी है वो BJP से मिले हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1