देश के नए थलसेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवणे

देश के अगले थलसेना प्रमुख की घोषणा कर दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवणे को 28वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यानी थलसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। सोमवार को केंद्र सरकार ने नरवणे के नाम की घोषणा की। आपको बता दें एमएम नरवणे 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे। 1 जनवरी 2020 से एमएम नरवणे अपना कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सेना में वाईस चीफ के पद पर तैनात हैं।

आपको बता दें लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की साल 1980 में भारती सेना में नियुक्ति हुई थी। नरवणे इसी साल सितबंर के महीने में सेना के वाईस चीफ बनाए गए थे। इससे पहले भी पूर्वी कमान के सीइनसी और ट्रेनिंग कमांड के कमांडर भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं नरवणे को जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में एंटी-टेरेरिस्ट ऑपरेशन्स के भी एक्सपर्ट माने जाते हैं।  नरवणे श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1