PM Narendra Modi

मन की बात: कोरोना काल में परिवारों ने एक साथ रहना सीखा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज दो गज की दूरी एक अनिवार्य जरूरत बन गई है। Corona के काल में पूरी दुनिया परिवर्तनों के दौर से गुजर रही है। इस संकट ने परिवारों को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के साथ संवाद करते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान PM MODI कृषि बिलों को लेकर बात कर सकते हैं।

हमारे यहां कथा की परंपरा

मैं अपने जीवन में बहुत लम्बे अरसे तक एक परिव्राजक के रूप में रहा। घुमंत ही मेरी जिंदगी थी। हर दिन नया गांव, नए लोग, नए परिवार। भारत में कहानी कहने की, या कहें किस्सा-कोई की, एक समृद्ध परंपरा रही है। हमारे यहां कथा की परंपरा रही है। ये धार्मिक कहानियां कहने की प्राचीन पद्धति है।


लोककथाए सुनाने की परंपरा

कहानियों का इतिहास उतना ही पुराना है, जितनी मानव सभ्यता। कहानी की ताकत महसूस करना हो तो किसी मां को अपने बच्चों को खाना खिलाते वक्त कहानियां सुनाते हुए सुनें। हमारे यहां तरह-तरह की लोककथाए सुनाने की परंपरा रही है। कर्नाटक और केरल में कहानियां सुनाने की बहुत रोचक पद्धति है, इसे बिल्लू पाठ कहा जाता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘Mann Ki Baat की सबसे बड़ी ताकत देशभर से लोगों से मिलने वाले विभिन्न प्रकार के सुझाव हैं। इस महीने की कड़ी का प्रसारण 27 सितंबर को किया जाएगा। मैं आप सभी से नमो एप एट माईगवइंडिया या 1800-11-7800 पर डायल कर अपने विचार साझा करने की अपील करता हूं।’


बता दें कि पिछली बार 30 अगस्त को PM MODI ने मन का बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खिलौने, मोबाइल गेम्स, कृषि उत्सव, पोषण, देसी कुत्तों की गुणवत्ता जैसे कई मुद्दों पर अपने विचार रखे थे।

नई शिक्षा नीति में खिलौने का जिक्र

नई शिक्षा नीति में खिलौने का जिक्र करते हुए PM MODI ने बताया था कि खेल-खेल में सीखना, जहां खिलौने बनते हैं वहां बच्चों का विजिट करना यह सब पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इससे बच्चों की क्षमता और रचनात्मकता बढ़ेगी। उन्होंने स्टार्ट अप से लेकर छोटे, लघु मध्यम, बड़े सभी शामिल हो सकते हैं ताकि 7 लाख करोड़ के वैश्विक बाजार मे भारत भी हिस्सा ले सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1