Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर पूजा के पांच शुभ मुहूर्त, जानिए शुभ मुहूर्त शिव पूजन की विधि, मंत्र, भोग

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि, इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, शहद और चंदन लगाने से साधक के दुखों का अंत होता है। साथ ही जलाभिषेक करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में महाशिवरात्रि को शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस खास उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों में शिव बारात और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व, पूजन, शुभ मुहूर्त और प्रभु के भोग को जानते हैं।
महाशिवरात्रि 2026 तिथि

फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।
इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मान्य होगी।
महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06:39 से 09:45
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – सुबह 12:52 से 03:59
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – सुबह 03:59 से 07:06

चार प्रहर की पूजा में मंत्र जाप

प्रथम प्रहर का मंत्र- ‘ह्रीं ईशानाय नमः’
दूसरे प्रहर मंत्र- ‘ह्रीं अघोराय नम:’
तीसरे प्रहर मंत्र- ‘ह्रीं वामदेवाय नमः’
चौथे प्रहर मंत्र- ‘ह्रीं सद्योजाताय नमः
व्रत पारण समय

महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।
महाशिवरात्रि व्रत के नियम

  • व्रत रखने वालों को सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए, दोपहर में भी न सोएं.
  • इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, लहसुन, प्याज और शराब का सेवन करने से आपको बचना चाहिए.
  • शिव जो को केतकी का फूल न चढ़ाएं.
  • तन-मन से किसी को हानि न पहुंचाएं. गलत संगति से बचें.
  • व्रत किया है तो बार-बार मुंह झूठा न करें.

महाशिवारत्रि पर चौघड़िया मुहूर्त
चर – 08:24 ए एम से 09:48 ए एम
लाभ – 09:48 ए एम से 11:11 ए एम
अमृत – 11:11 ए एम से 12:35 पी एमवार वेला
शुभ – 01:59 पी एम से 03:23 पी एम
शुभ – 06:11 पी एम से 07:47 पी एम
अमृत – 07:47 पी एम से 09:23 पी एम
चर – 09:23 पी एम से 10:59 पी एम

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1