देश जहां इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है, और इसकी रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे डीएचएफएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कपिल वाधवान समेत 22 लोगों को पुलिस ने महाबलेश्वर से हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले पर अब विपक्षी दल बीजेपी ने उद्धव सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बता दें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कपिल वाधवान और धीरज वाधवान समेत अन्य 22 लोगों के मुंबई से महाबलेश्वर पहुंचने पर सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें इस मामले पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट तत्कालीन उद्धव सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा कि ‘महाराष्ट्र में शक्तिशाली और अमीर लोगों के लिए कोई लॉकडाउन नहीं है? पुलिस की आधिकारिक इजाजत से कोई महाबलेश्वर में छुट्टियां बिता सकता है. यह मुमकिन नहीं है कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस तरह की घोर गलती को अपने दम पर अंजाम दे।’
इसके साथ ही बीजेपी नेता किरीट सौमेया ने भी इस मामले पर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर सवाल उठाए हैं। किरीट सौमेया कहा कि देश में इस वक्त लॉकडाउन है ऐसे में वाधवान परिवार मुंबई से महाबलेश्वर कैसे पहुंच गया, क्या सरकार यस बैंक के आरोपियों को VVIP ट्रीटमेंट दे रही थी। इतना ही नहीं किरीट सौमेया ने इस मामले में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हस्तक्षेप करने की अपील की है।

