महागठबंधन की सीटों का ऐलान : JMM को 43, कांग्रेस 31, RJD 7 सीटें; हेमंत होंगे CM पद के उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की सीटों का ऐलान हो गया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी JMM 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन के तहत RJD को सात सीटें दी गई हैं। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने यह जानकारी दी।

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। किसी भी विधानसभा सीट पर दोस्ताना संघर्ष नहीं होगा। जो ऐसा करेगा, उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। घोषणा के अनुसार, पहले चरण की 13 सीटों के लिए सीट शेयरिंग के अनुसार 6 सीटों पर कांग्रेस और 4 सीटों पर JMM और तीन सीटों पर RJD लड़ेगा। गठबंधन पर हेमंत सोरेन ने कहा किअभी एक कड़ी जोड़ी है,अभी और कड़ी जुड़ेगी।

वहीँ दूसरी तरफ RJD नेता तेजस्वी यादव सीटों को लेकर अड़ गए हैं। बात आठ सीटों की मांग पर अटक गयी है। सूत्रों के अनुसार विश्रामपुर, और देवघर सीट पर मामला फंसा है।

कांग्रेस को जो सीटें मिली हैं वह हैं:-
बरही, धनबाद, पाकुड़, बेरमो, जमशेदपुर दोनों, रामगढ़, मनिका, बोकारो, डाल्टनगंज, खिजरी, कांके, पांकी, विश्रामपुर, लोहरदगा।

RJD के खाते में आयी हैं:-
देवघर, चतरा, छतरपुर, गोड्डा, हुसैनाबाद, कोडरमा, और बरकट्ठा।

JMMकी सीटें इस प्रकार है:-
गुमला, सिसई, घाटशिला, गांडेय, बरहेट, दुमका, चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गिरिडीह, बोरिया, महेशपुर, टुन्डी, शिकारीपाड़ा, सरायकेला, सिल्ली, जामा, डुमरी, बहरागोड़ा, लिट्टीपाड़ा, बिशुनपुर, लातेहार, गढ़वा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1