लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात कस्टम विभाग ने दुबई की फ्लाइट से उतरे एक तस्कर से 21.46 लाख रुपये का 542 ग्राम सोना पकड़ा। आपको बता दें सोने को पेस्ट के रूप में बनाकर तस्कर ने पीठ पर चिपका रखा था। एयरपोर्ट पर तस्करी रोकने के लिए कस्टम के आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ला के दिशा-निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को दुबई की फ्लाइट आईएक्स-194 एयरपोर्ट पहुंची तो यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच हो रही थी। इसी बीच शक होने पर देवरिया के सुधीर शर्मा की कस्टम अधिकारियों ने गहनता से जांच की और 21.46 लाख का सोना बरामद किया।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
