अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी का साथ तो पहले ही छोड़ दिया था। वहीं आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहीं हैं। जिसकी जानकारी अलका ने खुद ट्वीट करके दिया अपने ट्विटर हैंडल के जरिए। अलका ने ट्वीट किया कि ‘आज मैं दोपहर 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय 4 अकबर रोड में अपने साथियों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करूंगी।’ अलका लांबा ने ये भी ट्वीट किया है कि ‘मैं सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे फिर से कांग्रेस परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार किया’
गौरतलब है कि साल 2015 में उन्होने आम आदमी पार्टी से चुनाव जीता था। अलका लांबा वर्तमान में दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक हैं। लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से विवाद के बाद से पार्टी छोड़ दिया था। अलका ने आम आदमी पार्टी छोड़ते हुए पार्टी पर ये आरोप लगाया था कि ‘ये पार्टी आम आदमी पार्टी से ‘खास आदमी पार्टी’ हो गई है’
अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया था और बीते महीने ही अलका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। मुलाकात के बाद से ही ये चर्चा जोरों पर थी कि अलका लांबा कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं।
आपको बता दें कि अलका लांबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। DUSU अध्यक्ष रह चुकी हैं अलका। कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट विंग NSUI की सदस्य भी रह चुकी हैं। अलका लांबा ने दिल्ली छात्र संघ का चुनाव NSUI के टिकट पर ही जीता था।
