कांग्रेस के 10 नेता 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित

कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के 10 लोगों को अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व सांसद एवं कांग्रेस सदस्य संतोष सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व गृह मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, पूर्व विधायक नेक चन्द्र पाण्डेय, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वयं प्रकाश गोस्वामी, गोरखपुर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नाम शामिल हैं।

समिति ने यह कार्रवाई इन नेताओं द्वारा कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस से सम्बन्धित हाईकमान के निर्णयों पर अनवरत अनावश्यक रूप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध करने के विभिन्न समाचार-पत्रों में छपे खबरों के बाद किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1