तिर्की को मिली जमानत, कल हो सकते है जेल से रिहा

बंधु तिर्की ने 16 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब से वे लगातार जेल से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट से उन्हें अब तक किसी प्रकार की राहत नहीं मिली थी। मांडर से झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने आज स्वीकार कर ली। वे कल शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं।

मांडर में बंधु तिर्की के मुकाबले बीजेपी के देवकुमार धान हैं। तिर्की को इसी साल सितंबर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें रांची के सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था। बंधु तिर्की इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाइकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद एसीबी ने उन्हें कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1