bihar politics

लालू यादव बोले-तारापुर-कुशेश्वरस्थान में जीत मिलते ही नीतीश सरकार को गिरा देंगे

बिहार की सियासत से बड़ी खबर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) को गिरा दिया जाएगा। प्रदेश में सरकार गिराने का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है। चुनाव परिणाम आते ही सरकार में भगदड़ मचा दिया जाएगा। फॉर्मूला पूछने पर लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि ये बातें टीवी पर नहीं बताई जाती। आरजेडी (RJD) दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार फ्रस्टेशन में चले गये हैं इसलिए कुछ-कुछ बोल रहे हैं। जेडीयू(JDU) थेथरई कर रही है और इससे जीत नहीं मिलती है।

कांग्रेस से गठबंधन टूटने के सवाल पर लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि गठबंधन टूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अशोक राम के बेटे को टिकट दे दिया जो जीत नहीं सकते हैं। बीजेपी (BJP) को आरजेडी (RJD) ही हरा सकती है। कांग्रेस द्वारा आरजेडी द्वारा धोखा देने के बयान पर लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि कांग्रेस से उपचुनाव में करार ही कब हुआ था? कौन कहता है कि करार हुआ था?

लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि जब कोई समझौता हुआ ही नहीं तो टूटने का कोई सवाल नहीं है। सोनिया गांधी से बातचीत पर कांग्रेस के दावे पर लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि भक्त चरण दास को बता कर करेंगे क्या? भक्त चरण दस अपने नेता का सम्मान खराब कर रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान में विधानभा उपचुनाव होने हैं। तारापुर में जदयू ने राजीव कुमार सिंह, राजद ने अरुण कुमार, कांग्रेस ने राजेश मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है, ये सभी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से ही आते हैं, जबकि लोजपा ने जमुई विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है।

वहीं, कुशेश्वरस्थान में जदयू ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के पुत्र अमन भूषण हजारी को मैदान में उतारा है। ये पासवान जाति से आते हैं। आरजेडी ने मुसहर समुदाय से गणेश भारती को टिकट दिया है। कांग्रेस से यहां कई बार प्रत्याशी रह चुके डॉ अशोक राम के पुत्र अतिरेक कुमार मैदान में हैं। लोक जनशक्ति पार्टी चिराग गुट कुशेश्वरस्थान से अंजु देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1